शिक्षा, राजनीतिक जागृति से समाज का उत्थान
मुजफ्फरनगर। महाराजा सैनी जयंती एवं छात्र-छात्रा अलंकरण समारोह में मुख्य अतिथि कुरूक्षेत्र के भाजपा सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि किसी भी समाज की तरक्की का रास्ता उसकी शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति और राजनीतिक जागृति से जाता है। हमें यह प्रयास करना चाहिए कि हमारे आईआईटी और नीट में हमारे बच्चे अधिक से अधिक आएं।
भोपा रोड पर पंजाबी बारात घर में आयोजित कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम हर जिले में होने चाहिए। समाज के बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा होती है। हमारे बच्चे मेहनत कर रहे तथा प्रत्येक क्षेत्र में आगे आ रहे हैं। मेडिकल, इंजीनियरिंग के साथ आईएएस और पीसीएस में हमारी भागीदारी बढ़नी चाहिए। उन्होंने कहा कि अपने अधिकारों के लिए राजनीतिक जागृति बेहद जरूरी है। पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जसवंत सैनी ने कहा कि हमारे समाज के महात्मा ज्योतिबा फूले और सावित्री बाई फूले शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा काम किया है। हम सबको उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। समाज में राजनीतिक जागृति बेहद जरूरी है। कार्यक्रम में सैनी संगठन दिल्ली के चरण सिंह सैनी की ओर से मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विधायक विक्रम सैनी, डॉ पहल सिंह सैनी, ब्रजराज सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा रूपेंद्र सैनी, डॉ सुधीर सैनी, हंसराज सैनी, विजय सैनी आदि ने विचार रखे। इससे पहले यज्ञ का आयोजन हुआ। आयोजन में संगठन के सुभाषचंद सैनी, सत्येंद्र सैनी, हरीश सैनी, शीशपाल, किरण सिंह, सोमनाथ सैनी, सतीश सैनी, डॉ शेखर सैनी, अनिल सैनी, राजबल सैनी, प्रवीण सैनी आदि का सहयोग रहा।
248 छात्रों का हुआ सम्मान
कार्यक्रम में हाईस्कूल, इंटर में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले, नीट, आईआईटी, ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रजुएट में अच्छे अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।