फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मुजफ्फरनगर के युवा वैज्ञानिक डॉ. एकांत को मिला नासा का एक्सीलेंस अवॉर्ड, अन्य ग्रहों पर खोज रहे जीवन

Thu, 19 Nov 2026 08:57 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News: डॉ. एकांत वत्स अमेरकी एजेंसी नासा में काम करते हैं। 17 नवंबर को अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित नासा के एम्स रिसर्च सेंटर में उन्हें यह सम्मान दिया गया। एकांत मुजफ्फरनगर के डीएवी इंटर कॉलेज के छात्र रहे हैं। उनके परिवार में गर्व और हर्ष का माहौल है। 
विज्ञापन
डॉ. एकांत वत्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के युवा वैज्ञानिक डॉ. एकांत वत्स ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। बसंत विहार के रहने वाले युवा वैज्ञानिक को अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की ओर से प्रतिष्ठित एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान 17 नवंबर को अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित नासा के एम्स रिसर्च सेंटर में अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट शोध और वैज्ञानिक उपलब्धियों के लिए दिया गया।
विज्ञापन

 
Trending Videos

डॉ. एकांत वत्स वर्तमान में नासा के एम्स रिसर्च सेंटर के इनोवेशन सेंटर फॉर एक्सट्रीम एनवायरमेंट्स में पोस्टडॉक्टोरल वैज्ञानिक के रूप में कार्यरत हैं। वह नासा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एंड्रयू मैटिओडा के शोध समूह के साथ काम कर रहे हैं। उनका शोध अंतरिक्ष में मौजूद कार्बनिक अणुओं पर केंद्रित है।
यह अणु जीवन के निर्माण से जुड़ी रासायनिक प्रक्रियाओं को समझने में अहम भूमिका निभाते हैं। इनके अध्ययन से वैज्ञानिकों को यह जानने में मदद मिलती है कि जीवन के लिए जरूरी रासायनिक पदार्थ ब्रह्मांड में कैसे बनते हैं और पृथ्वी के अलावा अन्य ग्रहों पर जीवन की संभावनाएं क्या हो सकती हैं।
 
विज्ञापन

डीएवी इंटर कॉलेज के रहे हैं छात्र
पिता विनोद शर्मा ने बताया कि बेटे डॉ. एकांत वत्स ने आर्य समाज रोड स्थित डीएवी इंटर कॉलेज से 12वीं तक की पढ़ाई की। इसके बाद डीएवी महाविद्यालय से एमएससी की और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। इसके बाद वह पोस्टडॉक्टोरल वैज्ञानिक के रूप में शोध कार्य से जुड़ गए। उन्होंने बताया कि बेटे को नासा से सम्मान मिलने की सूचना से परिवार के साथ उनके शिक्षकों में भी उत्साह है। नासा एम्स रिसर्च सेंटर के निदेशक डॉ. यूजीन टू के हस्ताक्षर से जारी प्रशस्ति पत्र में उनकी वैज्ञानिक उपलब्धियों की सराहना की गई है।

ये भी देखें...
शामली: सात साल के प्यार के बाद शादी से मुकरा युवक, देहरादून से ढोल-नगाड़ों संग बरात लेकर पहुंच गई प्रेमिका

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें