पिकअप सवार आरोपी व्यक्ति की यह गतिविधि सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। सुबह के समय दोनों व्यापारी गोदाम पर पहुंचे तो चोरी का पता चला। इसके बाद काफी व्यापारी मौके पर एकत्र हो गए।
व्यापारियों ने घटना पर रोष जताया। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। व्यापारियों ने पुलिस को सीसीटीवी की फुटेज भी दिखाई। वीडियो में एक व्यक्ति सब्जी के बोरे पिकअप में रखता हुआ दिखाई दे रहा है।
व्यापारी विकास व शंकर दशरथ ने पुलिस को तीन लाख का नुकसान होना बताया। पुलिस को तहरीर दी है। सीओ खतौली राम आशीष यादव ने बताया कि मामले में जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
गेट खुले होने का उठाया फायदा
पुलिस का कहना है कि सब्जी मंडी वाला गेट रात में भी खुला रहता है। वहां पर दिल्ली व अन्य क्षेत्रों से रात में व्यापारी माल लेकर आते रहते है। पिकअप में सामान चोरी कर ले जाना सब्जी मंडी के बारे में जानकारी रखने वाला प्रतीत हो रहा है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पिकअप व चालक की तलाश शुरू कर दी है।