फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भाभी से शादी करेगा यूपी पुलिस का सिपाही, तीन बच्चों को भी अपनाएगा, भाई की हत्या के बाद लिया बड़ा फैसला

Thu, 05 Feb 2026 12:12 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर के पुरकाजी में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के बाद यूपी पुलिस में प्रशिक्षण ले रहे सिपाही ने भाभी से विवाह करने और तीन बच्चों की परवरिश का फैसला किया है।

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर पुरकाजी में प्रॉपर्टी डीलर संजीव उर्फ जीवन की हत्या के बाद उसके छोटे भाई मीनू, जो उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल की ट्रेनिंग ले रहे हैं, ने भाभी सोनिया से विवाह करने का निर्णय लिया है। साथ ही तीनों मासूम बच्चों को अपनाने की जिम्मेदारी भी ली है।
विज्ञापन


शोक सभा में बनी सहमति
बुधवार को मृतक का तीजा कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी दौरान परिजनों और समाज के लोगों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। परिजनों का कहना है कि बच्चों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए यह कदम जरूरी था।

यह भी पढ़ें: UP: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत तीन दिन मेरठ में करेंगे प्रवास, तैयारियों में जुटा संघ परिवार
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

हत्या में पत्नी ही निकली आरोपी
बताया गया कि पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव हरीनगर निवासी संजीव की हत्या 2 फरवरी को उसकी पत्नी सोनिया ने अपने प्रेमी सादिक के साथ मिलकर की थी। इस वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी।

बच्चों को मिलेगा नया सहारा
अब यूपी पुलिस का सिपाही मीनू बच्चों की परवरिश करेगा और परिवार को फिर से संभालने की जिम्मेदारी उठाएगा। गांव के लोगों ने इस फैसले की सराहना की है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें