उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के योग साधना यशवीर आश्रम बघरा में सहारनपुर के परिवार ने हिंदू धर्म में वापसी की है। स्वामी यशवीर जी महाराज की मौजूदगी में यज्ञ हवन के साथ उन्हें हिंदू धर्म में परिवर्तन कराया गया। सहारनपुर के परिवार के कुल नौ सदस्यों ने हिंदू धर्म अपनाया है।
जानकारी के अनुसार सहारनपुर के परिवार के कुल नौ लोगों ने मुजफ्फरनगर के बघरा आश्रम में घर वापसी की। स्वामी यशवीर जी महाराज ने बताया कि इन परिवार के सदस्य 150 साल पहले हिंदू सैनी थे, लेकिन दबाव में आकर मुस्लिम बन गए थे। ये लोग सालों से अपना धर्म मुस्लिम ही मानते आ रहे थे। लेकिन अब उन्होंने मुस्लिम धर्म त्यागने का फैसला लिया।
मुजफ्फरनगर के योग साधना यशवीर आश्रम में आके परिवार ने हिंदू धर्म चुनकर धर्म परिवर्तन कर लिया। अब स्वेच्छा से यह परिवार फिर हिंदू बन गया है।