फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: बुढ़ाना में महिला पर फायरिंग कर पायजेब लूटी, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 07 Nov 2022 11:12 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मुजफ्फरनगर में बदमाशों ने दिन निकलते ही महिला को लूट का निशाना बनाया। यहां महिला पर फायरिंग कर उससे पायजेब लूटकर फरार हो गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में बुढ़ाना क्षेत्र के गांव मदीनपुर में दिन निकलते ही महिला से लूट का मामला सामने आया है। आरोप है कि यहां दो नकाबपोश बदमाशों ने महिला पर फायरिंग कर लूट की वारदात अंजाम दी। उधर, पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच में जुटी है।

विज्ञापन


मदीनपुर निवासी ममतेश (25) कश्यप अपनी ननद के साथ सुबह करीब आठ बजे  खेत पर देवताओं की पूजा  के लिए गई थी। पीडि़त परिवार का कहना है कि जैसे ही दोनों खेत पर पहुंची तो वहां दो नकाबपोश बदमाश आ गए।  बदमाशों को देख ममतेश ने शोर मचाया तो बदमाशों ने फायरिंग  कर दी।

यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, गंगा स्नान के लिए जा रहे युवक की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


एक  गोली महिला के पैर को छूती हुई निकल गई। दावा है कि बदमाश महिला से पायजेब लूट ले गए। शोर-शराबा सुन घटनास्थल पर पहुंचे आस पास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही मौके पर सीओ बुढ़ाना विनय गौतम और थाना प्रभारी रविंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें