फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पहलगाम आतंकी हमले पर हर तरफ आक्रोश, मुजफ्फरनगर में हिंदू संगठनों का विशाल प्रदर्शन, फूंका आतंक का पुतला

Fri, 02 May 2025 05:17 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

पहलगाम में पर्यटकों की हत्या के विरोध में हिंदू संगठनों के आह्वान पर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में विशाल विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान आतंकवाद का पुतला फूंका तो पाकिस्तान के झंडे को भी कुचला गया।
विज्ञापन
1 of 5
आतंकवाद के खिलाफ प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
पहलगाम में पर्यटकों की हत्या के विरोध में हिंदू संगठनों के आह्वान पर शाम के समय मुजफ्फरनगर शहर के बाजार बंद रहे। व्यापारी और हिंदू संगठनों के नेता टाउनहॉल पर एकत्र हुए। पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाए जाने की मांग रखी गई। 
विज्ञापन

2 of 5
आतंकवाद के खिलाफ प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को शाम के समय हिंदू संगठनों द्वारा शहर के शिव चौक, झांसी की रानी समेत अन्य स्थानों पर पाकिस्तान और आतंकवाद के पुतले भी फूंके गए। व्यापारियों ने कहा कि पर्यटकों की हत्या निंदनीय है। पाकिस्तान परस्त आतंकवादी बार-बार ऐसी वारदात अंजाम देते हैं। 

 यह भी पढ़ें: Meerut: जुमे की नमाज के लिए मस्जिद जा रहे समुदाय विशेष के लोगों को रोका, जमकर हंगामा, पुलिस ने संभाला मामला
विज्ञापन

3 of 5
आतंकवाद के खिलाफ प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
उधर, जन आक्रोश यात्रा के लिए शाम के समय विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी टाउनहॉल पर एकत्र हुए। बघरा आश्रम के संस्थापक यशवीर महाराज भी पहुंचे।
 

4 of 5
आतंकवाद के खिलाफ प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
हिंदु संगठन के कार्यकर्ताओं व व्यापारियों द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान व्यापारी व कार्यकर्ता हाथों में पाकिस्तान के खिलाफ स्लोगन लिखे बैनर व तख्तियां लेकर भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आतंकवाद के खिलाफ प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में 26 पयर्टकों की निर्मम हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें