घटना - 2
सड़क पर घूम रहे छुट्टा पशुओं से बाईक टकराई, दो कांवड़िये घायल
सहारनपुर के बड़गांव में बीती रात बाइक द्वारा हरिद्वार से गंगाजल लेने जा रहे कांवड़ियों की बाइक गोवंश से टकरा गई, जिसमें दो कांवड़िये घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार दिलवाया और इसके बाद उनके घर भिजवाया।
बताया गया कि शुक्रवार की रात शामली के थानाभवन के गांव खेड़ा गुदाई निवासी दीपक पुत्र सुरेंद्र अपने साथी रोहित पुत्र उपेंद्र के साथ बाइक पर सवार होकर हरिद्वार गंगाजल लेने जा रहे थे। जब वे कस्बे से पहले सर्विस रोड पर पहुंचे तो अचानक सामने गोवंश आने से उनकी बाइक टकरा गई। जिसमें बाइक सवार दोनों कांवड़िये घायल हो गए।
यह भी पढ़ें: UP: कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए नई तकनीक का इस्तेमाल, बाबा औघड़नाथ मंदिर में बना हाईटेक कंट्रोल रूम
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने उपचार के बाद दोनों घायलों को उनके परिजनों को मौके बुलाकर उनके साथ घर भिजवा दिया।