फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 18 Jun 2021 04:47 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

यहां एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक महिला के भाई ने उसके पति और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव कमहेड़ा में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक महिला के भाई ने पति व ससुर के खिलाफ दहेज व हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


हापुड़ जनपद के कस्बा दादरी निवासी मंजू की शादी करीब साढ़े तीन वर्ष पूर्व पुरकाजी क्षेत्र के गांव कमहेड़ा निवासी शुभम के साथ हुई थी। उनके एक डेढ़ वर्ष की बेटी है। गुरुवार रात को मंजू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मृतक महिला के परिजन भी गांव पहुंच गए। मृतक महिला के भाई संदीप पुत्र राजेंद्र ने उसके पति शुभम व ससुर अभिमन्यु के खिलाफ दहेज व हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें