फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: झूठी आन की खातिर बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, चार साल पहले हमलावर की बहन ने रचा ली थी शादी

Wed, 01 Mar 2023 11:16 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : झूठी आन की खातिर बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया गया कि चार साल पहले मृतक के बेटे के साथ हमलावर की बहन ने शादी रचा ली थी।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद के मीरापुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गढ़ी गांव में झूठी आन के लिए ओमकार गुर्जर (60) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के बेटे ने चार साल पहले पड़ोस की युवती के साथ प्रेम विवाह रचा लिया था। दोनों गांव से भी चले गए थे। इसी रंजिश में कहासुनी के बाद हत्या की वारदात अंजाम दी गई।

विज्ञापन


रसूलपुर गढ़ी गांव में बुजुर्ग ओमकार गुर्जर  बुधवार रात घर के दरवाजे पर खड़ा हुआ था। इसी दौरान पड़ोसी युवक अपने साथियों के साथ पहुंचा। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद हमलावर युवकों ने तमंचे से गोली मारकर बुजुर्ग की हत्या कर दी। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों की मौके पर भीड़ लग गई।  

यह भी पढ़ें: UP: चुप रहे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, मीडिया से बनाई दूरी और चंद घंटों में कर गए ये बड़ा काम, हिरासत में एक भाई
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव, सीओ जानसठ शकील अहमद और मीरापुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे।  घटनास्थल का मुआयना किया। एसपी देहात ने बताया कि हमलावरों को पकडऩे के लिए टीम लगाई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें: Meerut News : पुलिस ने होटल में मारा छापा, मचा हड़कंप, अलग-अलग कमरों से पकड़े गए 10 प्रेमी जोड़े

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें