मंसूरपुर क्षेत्र के गांव बेगराजपुर से संदिग्ध हालात में लापता हुए प्रेमी युगल अरशद (21) और किशोरी (17) ने चंडीगढ़ में जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्थानीय पुलिस और परिजन चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए। युगल की ओर से सुसाइड नोट भी छोड़ा गया है।