फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत, चालक हिरासत में

Tue, 08 Jun 2021 12:00 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार बस ने एक युवक को कुचल दिया, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में तितावी थाना क्षेत्र अंतर्गत बघरा बस स्टैंड पर सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।

विज्ञापन


गांव बुड़ीना खुर्द निवासी बिजेंद्र (23) मंगलवार सुबह किसी काम से शहर आ रहा था। वह बघरा बस स्टैंड पर बस में सवार हो रहा था इसी दौरान पीछे से शामली की ओर से आ रही हरियाणा रोडवेज बस ने उसे चपेट में लेकर कुचल दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें