फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मुजफ्फरनगर में सुरक्षित नहीं छात्राएं, स्कूल से लौट रही छात्रा को ईख के खेत में खींचा, कपड़े फाड़े

Fri, 06 Sep 2024 06:46 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

स्कूल से लौट रही छात्रा चलते-चलते अपनी सहेलियों से पीछे रह गई तो दो युवकों ने उसे खेत में खींच लिया। पीछे से आए बाइक सवार युवकों ने शोर मचाया तो आरोपी भाग गए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरथावल के स्कूल से घर लौट रही एक छात्रा को खेत में खींचने का प्रयास किया गया। छीनाझपटी में छात्रा के कपड़े फाड़ दिए। वारदात के समय पीछे आ रहे बाइक सवार युवकों ने छात्रा को बचाया। हिंदी संगठन के लोगों ने थाने पर हंगामा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। 
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर बाद एक विद्यालय से पढ़कर छात्रा गांव लौट रही थी। कस्बे के बाहरी छोर पर दहचंद-पावटी मार्ग पर वह अपनी सहेलियों से पिछड़ गई। बताया कि उसके गांव की छात्राओं का ग्रुप आगे निकल गया। रास्ते में सुनसान रास्ते पर दो युवकों ने उसे ईख के खेत में खींचना शुरू कर दिया। विरोध करने पर छात्रा के कपड़े फट गए। इसी दौरान पीछे से पावटी खुर्द गांव के दो युवक बाइक से आ रहे थे। उन्होंने पीड़िता के साथ आरोपियों की हरकत को देखकर शोर मचाया। आरोपी मौके से ईख के रास्ते फरार हो गए।
विज्ञापन

थाना प्रभारी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों के साथ ईख में छानबीन की। चरथावल की सीमा पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। घटना के दरमियान मौके से गुजरने वाले संदिग्ध युवकों पर पुलिस की निगाह है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें