फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मुजफ्फरनगर में दो कैफे में मिले 50 छात्र-छात्राएं, आपत्तिजनक वस्तुएं, बीयर की बोतल और दो कमरे

Mon, 07 Oct 2024 06:58 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

स्वरूप प्लाजा मार्केट में दो कैफे में गलत गतिविधि होने की सूचना पर छापा मारा गया। पुलिस टीम को मौके पर कैफे में छोटे छोटे केबिन बने मिले। 
विज्ञापन
कैफे में छापे के दौरान मिलीं छात्राओं को ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के महावीर चौक पर दो कैफे में सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप व सीओ सिटी व्योम बिंदल ने पुलिस टीम को साथ लेकर छापेमारी की। वहां से कुछ आपत्तिजनक वस्तु व बीयर की खाली बोतलें बरामद की हैं। दोनों कैफे से 50 छात्र छात्राओं व संचालकों को पकड़कर थाने ले जाया गया।
विज्ञापन

स्वरूप प्लाजा मार्केट में दो कैफे में गलत गतिविधि होने की सूचना पर दोपहर बाद छापा मारा गया था। टीम को मौके पर कैफे में छोटे छोटे केबिन बने मिले। केबिन से खाली बीयर की बोतल भी मिलीं। वहां छात्र छात्राएं बैठे हुए थे। जांच पड़ताल में कैफे में दो कमरे भी मिले। वहां से आपत्तिजनक वस्तु मिलना बताया जा रहा है।
 
विज्ञापन

सीओ सिटी ने बताया कि अधिकारियों के आदेश पर कार्रवाई की जाएगी। इनमें काफी छात्र-छात्राएं नाबालिग हैं। पुलिस का कहना है कि थाने में इनके परिजनों को बुलाकर चेतावनी देते हुए उनकी सुपुर्दगी में दे दिया जाएगा। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें