फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: नरेश टिकैत बोले- महिला खिलाड़ी भी देश की बेटियां, सोरम पंचायत में शामिल होंगे राकेश टिकैत

Wed, 31 May 2023 11:40 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि महिला खिलाड़ी भी देश की बेटियां हैं। वहीं, गुरुवार को सोरम में होने वाली पंचायत में राकेश टिकैत भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
नरेश टिकैत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि सरकार को समझना चाहिए कि महिला पहलवान भी देश की बेटियां हैं। बात सिर्फ न्याय की होनी चाहिए। जंतर-मंतर पर जो हुआ, क्या वह किसी सभ्य समाज में स्वीकार्य हो सकता है। यह गलत हुआ है। सोरम में खाप चौधरियों के सामने यह मामला रखेंगे और समाधान निकालने का प्रयास होगा।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: पहलवानों को सर्वखाप से आस, सवालों पर साधा मौन, चेहरे दिखे उदास, UWW ने हालात पर जताई चिंता

सोरम पंचायत में शामिल होंगे राकेश टिकैत
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत भी सोरम पंचायत में शामिल होंगे। टप्पल से टिकैत पंचायत में शामिल होने आएंगे।

पहलवानों के समर्थन में होगी पंचायत, खाप चौधरियों के फैसले पर टिकीं निगाहें

पहलवानों के समर्थन में सोरम की सर्वजातीय और सर्वखाप पंचायत के लिए बुधवार को दिनभर तैयारियां की गईं। खाप चौधरियों को बुलावा भेजा गया। गुरुवार को होने वाली पंचायत में प्रतिनिधियों के अलावा आसपास के क्षेत्र से भीड़ आने की संभावना के मद्देनजर चौपाल के बजाए वैदिक कन्या इंटर कॉलेज में पंचायत होगी। खाप चौधरियों के फैसले पर सबकी निगाह टिकी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जिस्मफरोशी का धंधा: होटल में छापा पड़ते ही मची भगदड़, इस हालत में मिले प्रेमी जोड़े, कई खेतों के रास्ते फरार

पंचायत में खाप चौधरियों, किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के अलावा समर्थकों के पहुंचने की संभावना है। सर्वखाप मंत्री सुभाष बालियान ने बताया कि राजस्थान, यूपी, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के खाप चौधरियों और महत्वपूर्ण लोगों को पंचायत की सूचना दी गई है। दोपहर 12 बजे से यहां लोग पहुंचने शुरू हो जाएंगे। कबड्डी कोच मास्टर रामपाल सिंह ने बताया कि खाप चौधरी, उनके प्रतिनिधि और समर्थक शामिल होंगे।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें