फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुजफ्फरनगर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक करोड़ के पटाखे जब्त किए, भाजपा नेता समेत छह के गोदाम सील

Mon, 13 Oct 2025 11:53 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News: शहर समेत खतौली में पुलिस ने बड़े पैमाने पर चेकिंग अभियान चलाया। मुखबिर की सूचना पर कई जगह छापा मारा। इस दौरान आरोपी फरार हो गए। दिवाली तक अभियान जारी रहेगा। 
विज्ञापन
गोदाम में छापा मारती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खतौली में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब एक करोड़ रुपये के अवैध पटाखे बरामद किए हैं। सात गोदामों सील किया है। एक गोदाम भाजपा नेता का बताया जा रहा है। सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

 

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने अवैध पटाखों को जब्त के लिए आदेश दिए थे। सीओ सिटी सिद्धार्थ के मिश्रा ने शहर कोतवाली पुलिस के साथ सोमवार रात खतौली की पान मंडी में छापा मारा। एक भाजपा नेता के गोदाम सहित सात गोदामों से एक करोड़ के अवैध पटाखे बरामद हुए। 
 

पुलिस की कार्रवाई के दौरान लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सीओ सिटी ने कहा कि एक गोदाम भाजपा नेता बताए जा रहे कन्हैया शर्मा का है। छह गोदामों के बारे में जानकारी की जा रही है। अभी तक कोई व्यक्ति पकड़ा नहीं गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। सभी गोदाम माल सहित सील कर दिए हैं। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। 
 
विज्ञापन

दोपहर को भी मारा था छापा
इससे पहले सोमवार दोपहर सिविल लाइन थाना पुलिस ने सुपर मार्केट के पास मकान में से अवैध पटाखे बरामद किए। कंबल वाली गली निवासी टिंकू व शहर कोतवाली के हनुमान चौक निवासी रिजवान को गिरफ्तार किया। 
वहीं शहर कोतवाली पुलिस ने हनुमान चौक के पास मकान से पटाखे बरामद किए। यहां से निहाल चंद को गिरफ्तार किया। दोनों थानों की पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज किए हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें