फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: चौधरी जयंत बोले- देश के हालात खराब, भुगतान न होने से बच्चों की फीस तक नहीं दे पाए किसान

Sat, 22 Oct 2022 10:55 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर में एक कार्यक्रम के दौरान चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि देश के हालात खराब है। उन्होंने कहा कि भुगतान नहीं होने से किसान बच्चों की फीस तक नहीं दे पाए।
विज्ञापन
चौधरी जयंत सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर की मोरना चीनी मिल में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद जयंत सिंह ने कहा कि गन्ने का भुगतान नहीं होने से किसान अपने बच्चों की स्कूल की फीस नहीं दे पा रहे हैं। देश के हालात खराब है और किसान लगातार कर्जदार होता जा रहा है। देश का युवा बेरोजगार के चलते अवसाद में है। भाजपा सरकार के सभी वायदे झूठे निकले हैं। किसान के ट्रैक्टर देखकर भाजपा सरकार का माथा गर्म हो गया होगा। केंद्र में हमारी सरकार बनवा दो, मोरना मिल विस्तारीकरण हम कराएंगे। मोरना मिल का विस्तारीकरण तीन गुना हो वह भी कम है, यहां का किसान गन्ने की भरपाई कर देगा।

विज्ञापन

 
मोरना चीनी मिल परिसर में आयोजित किसान सम्मेलन में  जयंत सिंह ने कहा कि देश में नौजवान चिंताओं से घिरा हुआ है। सरकार ने किसान के ट्रैक्टर सीज करने व सवारी ढोने को लेकर जुर्माना लगाने का कानून बनाया है। 

कमजोर का साथ देना ही हमारा संस्कार है। किसान खुद लकीर बनाता है खुद तोड़ता है। किसान खुशहाली लाता है। नौजवानों का खून गर्म है, सरकार की नींव को हिला देगा। आंदोलन का वक्त आएगा संवाद और विचार मजबूत रखें। किसान, मजदूर और व्यापारी का एक होना मजबूती प्रदान करेगा। सरकार जब टैक्स लगाती है तो दिल्ली जैसी सुविधा मुजफ्फरनगर को भी मिले। चुनाव के दौरान युवाओं की बेइज्जती करने में सरकार जुटी है। हमारी सरकार बनवा दो, अग्नि वीरों की नौकरी हम पक्का कर देंगे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: थप्पड़ से आहत थी BDS की छात्रा, चौथी मंजिल से लगा दी छलांग, सहपाठी की गिरफ्तारी से सामने आया सच

विज्ञापन

भारतीय संस्कृति की विरासत को जिंदा रखने के लिए हमें शुकतीर्थ में गंगा की अविरल धारा लानी होगी। आप हमें ताकत दो हम मोरना मिल का विस्तारीकरण कराकर ही दम लेंगे। रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान, पूर्व सांसद राजपाल सैनी ने कहा सबको एक होना होगा।

रालोद अध्यक्ष ने कहा कि पड़ोसी राज्य हरियाणा में खट्टर सरकार यूपी के किसानों को धान के नाम पर तंग कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं तीनों कानून हम लाए थे, जबकि देश आजादी के बाद किसान किसी भी राज्य में अपनी फसल बेच सकता है। यह प्रावधान हमारे संविधान में लिखा है। दूसरे राज्यों को अपनी फसल बेचने जा रहे किसानों के ट्रैक्टर को सरकार जब भी रोकेगी तो हमारे हजारों ट्रैक्टर उनकी मदद के लिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: UP: पैरोल पर राम रहीम का खेल, हरियाणा में ऐसे बांट रहा चुनावी आशीर्वाद, पढ़िए खास स्टोरी
 
चौधरी पर फूल बरसा कर हाथ उठाकर अभिवादन हुआ
भोपा गंग नहर पुल पर गांव माजरा धीराहेड़ी निरंजनी कादीपुर बेहड़ा थ्रू जोली रहकड़ा भोपा आदि के किसानों ने रालोद राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत सिंह पर जोरदार नारेबाजी कर फूलों की वर्षा की। जगह-जगह पर ग्रामीणों ने माला पहनाकर स्वागत किया। गांव करहेड़ा, अथाई, यूसुफपुर ककराला के जोश से भरे युवाओं ने ट्रैक्टर व दूरदराज से आए कार्यकर्ताओं ने बस की छत और ट्रैक्टर ट्रॉली पर खड़े होकर खड़े कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी कर यात्रा में जोश भर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें