फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समझौते के लिए साजिश: हवाई फायर, खून और कंधे पर बनाया फर्जी घाव, वार्ड ब्वाय ने 55 हजार में रची पूरी पटकथा

Thu, 31 Jul 2025 02:49 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर के भोपा में दुष्कर्म केस में समझौते के लिए फर्जी हमला दिखाकर महिला पक्ष को फंसाने की साजिश रची गई। 55 हजार में नकली घाव बनवाकर फायरिंग का नाटक किया गया। पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद के भोपा थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के मामले में समझौता का दबाव काम नहीं आया तो जानलेवा हमले की झूठी पटकथा लिखी गई। जंगल में तमंचे से हवाई फायर किया। बोतल में लाया गया खून बिखेर दिया गया।

विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वार्ड ब्वाय ने नकली घाव तैयार किया और डॉक्टर ने रिपोर्ट बना दी। संदिग्ध मामला लगने पर तीन डॉक्टरों के पैनल ने मेडिकल किया तो सच सामने आ गया। खुद को घायल बताने वाले आफताब और वार्ड ब्वाय खालिद को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: Accident in Meerut: स्कूल जा रही आर्मी वैन में घुसा कैंटर, मची चीख-पुकार, एक छात्रा की मौत, पांच घायल

विज्ञापन

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि छह जून को भोपा क्षेत्र में महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई थी। पुलिस ने पीड़िता के गांव के ही आरोपी मुजम्मिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। फैसले का दबाव बनाया, लेकिन बात नहीं बनीं।

27 जुलाई को आरोपी मुजम्मिल का भाई अम्मार, आफताब एवं रिश्तेदार उस्मान भोपा सीएचसी पर पहुंचे और वार्ड ब्वाय मोहम्मद खालिद से नकली घाव बनाने का सौदा 55 हजार रुपये में तय किया।

यह भी पढ़ें: Accident in Meerut: स्कूल जा रही आर्मी वैन में घुसा कैंटर, मची चीख-पुकार, एक छात्रा की मौत, पांच घायल 

खालिद ने आफताब के कंधे के पास घाव बनाकर गोली का छर्रा लगाना दर्शा दिया। यही नहीं बोतल में कुछ खून देकर जंगल में दर्शाए गए घटनास्थल पर गिरवा दिया। आरोपियों ने हवाई फायर कर पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद अम्मार ने दुष्कर्म पीडि़ता के पति गुल सनव्वर, उसके भाई साबिर व एक अन्य के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई । यही नहीं पीड़िता के पक्ष से 50 हजार रुपये वसूल लिए और पांच लाख की रंगदारी भी मांगी। पुलिस ने जांच शुरू की तो खेल खुल गया।


 

पुलिस ने वार्ड ब्वाय मोहम्मद खालिद और आफताब को गिरफ्तार कर भ्रष्टाचार निवारण अदालत मेरठ में पेश किया है। जिस तमंचे से फायर किया गया। उसकी तलाश की जा रही है। सीएचसी प्रभारी डॉक्टर प्रणव तेवतिया ने बताया कि डॉक्टरी परीक्षण करने वाले डॉक्टर की जांच की जा रही है।
इस तरह खुल गया खेल
 
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि पुलिस को हमले का मामला संदिग्ध लगा। घायल बताए गए युवक का तीन डॉक्टर के पैनल से मेडिकल कराया गया, जिससे मामला फर्जी पाया गया। फर्जी मेडिकल रिपोर्ट तैयार करने वाले डॉक्टर की जांच कराई जा रही है। एसपी देहात आदित्य बंसल ने भाकियू नेता बिटटू प्रधान भी जांच में प्रकाश में आया है। पुलिस ने तीस हजार रुपये, सर्जिकल उपकरण, शरीर सुन्न करने की दवाई, घायल का कुर्ता आदि सामान बरामद किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें