फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के नाम से वीडियो वायरल, ब्राह्मण समाज को किया जा रहा भ्रमित, ये है मामला

Mon, 24 Jan 2022 10:06 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

मंत्री संजीव बालियान के नाम से एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ब्राह्मण समाज को भ्रमित किया जा रहा है। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
संजीव बालियान। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने कहा कि कुछ लोग एक वीडियो के नाम पर ब्राह्मण समाज को भ्रमित करने का कार्य कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल कर समाज को भ्रमित और मेरी छवि को धूमिल किया जा रहा है। उन्होंने कभी किसी पर इस तरह की टिप्पणी नहीं की।

विज्ञापन


रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। यह वीडियो मेरठ में भाजपा की जन विश्वास यात्रा के दौरान एक चौराहे का है। संजीव बालियान सहित अन्य भाजपा के नेता मंच पर दिखाई दे रहे हैं। भीड़ की आड़ में कोई व्यक्ति ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी कर रहा है, जिसे केंद्रीय मंत्री की टिप्पणी बताकर वायरल किया गया। 

यह भी पढ़ें: मेरठ : परतापुर में महिला का बोरे में बंद शव तालाब में पड़ा मिला, हत्या की आशंका
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला का कहना है कि केंद्रीय मंत्री ने कभी इस तरह का बयान नहीं दिया और न ही उनकी सोच ऐसी है। कुछ लोग बेवजह उन्हें और भाजपा को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने भी देर रात ट्वीट कर वायरल वीडियो का खंडन किया है।

यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव: मेरठ में अमित शाह बोले- विधायक-मंत्री नहीं, मोदी का चेहरा देखकर करें वोट, पढ़िए गृहमंत्री का पूरा भाषण

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें