फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान और गरीब विरोधी बजट : टिकैत

विज्ञापन
चौधरी राकेश टिकैत, राष्ट्रीय प्रवक्ता
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भाकियू टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि बजट का आकार भले ही बड़ा हो लेकिन किसानों के लिए राहत नहीं है। कृषि क्षेत्र को हाशिए पर धकेल दिया गया है। किसानों को खाद, बीज, उर्वरक, कीटनाशकों और कृषि यंत्रों की खरीद पर राहत की उम्मीद थी लेकिन बजट ने निराश किया है। प्रति व्यक्ति आय बढ़ने के दावों को भी खोखला बताया। उनका कहना है कि किसानों की लगातार घटती आय इस बात का प्रमाण है कि यह आंकड़े झूठ है।
विज्ञापन


किसानों की अनदेखी : तोमर
भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने कहा कि बजट में किसानों को अनदेखा किया गया है। किसानों के मुद्दों पर चर्चा नही की गई। यूपी का किसान मंहगाई से परेशान है। गन्ने का भाव 500 रुपये कुंतल, बिजली की दर में छूट व साठ साल के बाद किसान को दस हजार रुपये माह पेंशन की व्यवस्था के साथ ही सम्मान निधि पांच हजार रुपये की जानी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें