फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: 18 फरवरी से यूपी बोर्ड परीक्षा, केंद्रों के निर्धारण की रूपरेखा जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम की सारणी जारी कर दी है। परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च को संपन्न होंगी। परीक्षा की तिथियों के घोषित होने के साथ ही केंद्रों के निर्धारण की रूपरेखा भी जारी कर दी गई है। डीआईओएस ने 10 नवंबर तक विद्यालय की सभी मूलभूत सुविधाओं की जानकारी पोर्टल पर अपलोड करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
केंद्र निर्धारण के पहले चरण में कार्य शुरू हो गया है। 10 नवंबर तक सभी प्रधानाचार्य विद्यालय की मूलभूत सुविधाओं को आनलाइन अपलोड करेंगे। 17 नवंबर तक अपलोड की गई आधारभूत सूचनाओं, जियो लोकेशन का भौतिक सत्यापन डीएम द्वारा गठित तहसील स्तरीय समिति करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 नवंबर तक सत्यापन के बाद समिति की आख्या को डीआइओएस के माध्यम से परिषद की वेबसाइट पर आनलाइन अपलोड किया जाएगा। 27 नवंबर तक केंद्रों की सूची सार्वजनिक की जाएगी। चार दिसंबर तक निर्धारित केंद्रों की सूची पर आपत्तियां ली जाएगी। 11 दिसंबर तक आपत्तियों का निस्तारण होगा। 30 दिसंबर तक आपत्तियों का निस्तारण कर अंतिम रूप से केंद्रों की सूची आनलाइन अपलोड कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें