फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: जलभराव के विरोध में हुसैनाबाद भनवाड़ा में पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रतनपुरी। क्षेत्र के गांव हुसैनाबाद भनवाड़ा में मुख्य मार्ग पर हुए जलभराव को लेकर ग्रामीणों के बीच नाराजगी है। ग्रामीणों ने गांव में पंचायत कर समस्या के समाधान का मुद्दा उठाया। पंचायत में पहुंची एसडीएम बुढ़ाना अपूर्वा यादव को जलभराव से मुक्ति दिलाने को ज्ञापन भी सौंपा गया।
गांव हुसैनाबाद भनवाड़ा में पिछले काफी दिनों से गांव के मुख्य मार्ग पर जलभराव और गंदगी के चलते ग्रामीण परेशान हैं। गांव के मुख्य मार्ग पर जलभराव के चलते कई हादसे भी हो चुके हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने भारतीय किसान यूनियन सेवक के बैनर तले पंचायत का आयोजन किया। जलभराव की समस्या को लेकर आक्रोश जताया। पंचायत में ग्रामीणों ने जलभराव की समस्या से जल्द निजात दिलाने की मांग की। एसडीएम बुढ़ाना ग्रामीणों के बीच पहुंचीं और जल्द से जल्द जलभराव से मुक्ति दिलाने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं के विषय में एसडीएम बुढ़ाना अपूर्वा यादव को मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

ग्रामीण अफसर चौधरी ने बताया कि ग्रामीण जलभराव की समस्या को लेकर पिछले कई माह से परेशान हैं, लेकिन अभी तक समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है।

भाकियू सेवक के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक सोम, राकेश राजपूत, मूसा ठेकेदार, खलील राना, अंसार राना, समजीद राना, मूर्तज, शादाब, माजिद रालर, डॉक्टर कौशर, उस्मान प्रधान, जाहिद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें