फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुजफ्फरनगर में पंचायत का तुगलकी फरमान, अश्लील हरकत करने के आरोपी को लगवाए जूते

Mon, 17 Mar 2025 04:50 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में अश्लील हरकत करने के आरोपी को तुगलकी फरमान सुनाया गया। आरोपी को पंचायत ने जूते लगवाने का फैसला सुनाया। इसका वीडिया भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र के एक गांव में पंचायत के तुगलकी फरमान का मामला सामने आया है। किशोरी के साथ अश्लील हरकत करने के मामले में पंचायत में पीडिता के चाचा से आरोपी व्यक्ति को जूते लगवाए गए। जूते मारने की वीडियो वायरल हुई है।

विज्ञापन


चरथावल के एक गांव में दो दिन पहले एक किशोरी गांव के बाहर एक खेत में गोबर के उपले बना रही थी। इसी दौरान गांव में रहने वाला एक व्यक्ति वहां पहुंचा था। आरोप है कि वह किशोरी को जबरन पकड़ कर पास में ही नलकूप में ले गया और उसके साथ वहां अश्लील हरकत की।

यह भी पढ़ें: VIDEO : Meerut: मुनकाद अली बोले, समाज को बांट रहे हैं सत्ताधारी दल

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि किशोरी किसी तरह वहां से बचकर भाग आई थी। मामले में चरथावल थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। रविवार रात में गांव में एक पंचायत की गई जिसमें काफी लोग मौजूद रहे।

पंचायत ने तुगलकी फरमान सुनाया। इसके बाद पीड़िता के चाचा से आरोपी व्यक्ति को दो जूते लगवाए गए और मामले में समझौता करा दिया गया। पुलिस अधिकारी इस मामले में जानकारी होने से इनकार कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें