फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: नील गाय से टकराई भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत की कार, एयरबैग खुलने से बाल-बाल बची जान

Fri, 14 Mar 2025 09:34 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

भाकियू के प्रवक्ता राकेश टिकैत होली खेलने के लिए सिसौली आए हुए थे। मुजफ्फरनगर लौटते समय हादसा हो गया। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। 
विज्ञापन
हादसे में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिसौली से मुज़फ्फरनगर लौटते समय भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत की कार से नील गाय टकरा गई। एयर बैग खुल जाने के कारण राकेश टिकैत बाल-बाल बच गए। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन

 

राकेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को दुल्हैंडी पर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत सिसौली में आए हुए थे। यहां उन्होंने लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं। लोगों ने उनके माथे पर तिलक लगाकर होली खेली। इसके बाद राकेश टिकैत कार्यकर्ताओं के साथ वापस मुजफ्फरनगर जा रहे थे। रास्ते में पीनना बाईपास पर अचानक उनकी कार के आगे एक नील गाय आ गई। चालक ने कार को बचाने का भरसक प्रयास किया लेकिन नील गाय से कार की भिड़ंत हो गई। 
 
विज्ञापन

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके सभी एयरबैग खुल गए। एयरबैग खुलने के कारण ही राकेश टिकैत की जान बच गई। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर कार्यकर्ता भी आ गए। राकेश टिकैत को प्राथमिक उपचार के लिए चिकित्सक के पास ले जाया गया। बताया गया कि उनकी हालत खतरे से बाहर है। वहीं नील गाय की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई थी। जिलाध्यक्ष नवीन राठी ने बताया कि राकेश टिकैत सकुशल हैं।
 

ये भी देखें... 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें