फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुजफ्फरनगर में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर हादसा, एक कांवड़िये की मौत, महिला घायल

Sat, 08 Jul 2023 02:53 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

UP News : मुजफ्फरनगर में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर शनिवार को हादसा हो गया। हादसे में एक कांवड़िये की मौत हो गई, जबकि महिला घायल हो गई है।
विज्ञापन
सड़क हादसा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सिसौना गांव के पास दो आवारा सांड आपस में भिड़ रहे थे। पशुओं की चपेट में आने से गाजियाबाद के स्कूटी सवार कावड़िये की मौत हो गई। महिला घायल हुई है।

विज्ञापन


गाजियाबाद के नंदीग्राम निवासी 25 वर्षीय नीरज अपने परिवार की महिला के साथ स्कूटी पर गंगाजल लेकर हरिद्वार से लौट रहे थे। गांव सिसौना के पास हाईवे पर उत्पात मचा रहे दो पशुओं की चपेट में कावड़िये की स्कूटी आ गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शिवभक्ति की अनोखी कहानी: पति की अंतिम इच्छा को पूरा करेंगी कृष्णा देवी, पढ़ें- 37 साल से क्यों ला रही कांवड़
विज्ञापन


एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि हादसे में युवक की मौत हुई है, महिला की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें: बिखर गए सपने: बेटे को तिरंगे में लिपटा देख मां बेहोश, सदमे में पिता, गांव में मातम, नहीं जले घरों के चूल्हे

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें