डॉ. संजीव बालियान
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में भाजपा नेता के पिता और उनके परिजनों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से मेरठ से लेकर मुजफ्फरनगर तक भाजपाइयों में हड़कंप मचा है। मेरठ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रसोई कार्यक्रम में भाजपा नेता शामिल हुए थे। सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान भी इस कार्यक्रम में पहुंचे थे। दिल्ली में अपने सरकारी आवास पर मौजूद डॉ. बालियान ने फिलहाल अपने को परिवार से अलग कर लिया है। उनका कहना है कि उन्हें मेरठ के भाजपा महानगर अध्यक्ष की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। यदि उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो वे भी अपनी जांच कराएंगे और क्वारंटीन हो जाएंगे।
पिछले सप्ताह शनिवार को मेरठ में मोदी की रसोई कार्यक्रम का आयोजन हुआ था, जिसमें मेरठ महानगर अध्यक्ष भी शामिल हुए थे। केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान का कहना है कि सब मास्क लगाए हुए थे और सोशल डिस्टेंस का भी पूरा पालन किया गया था। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में मेरठ के सांसद, विधायक, डीएम से लेकर वरिष्ठ भाजपा नेता शामिल थे।
यह भी पढ़ें: कोरोना को हराकर जमाती बोले, डरें नहीं, आप भी हरा सकते हैं, मेरठ में अब तक ठीक हुए 29 मरीज
डॉ. बालियान ने बताया कि भाजपा महानगराध्यक्ष के सहयोगी के पिता और उनके परिजनों को कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है ,जो बहुत गंभीर मामला है। इसकी जानकारी मिलने पर उन्होंने अपने को परिजनों से अलग कर लिया है। उन्हें मेरठ महानगर अध्यक्ष की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। यदि उनकी रिपोर्ट सही नहीं आती तो वे भी अपनी जांच कराएंगे तथा क्वारंटीन हो जाएंगे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/