फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से यूनियन बैंक की शाखा को 50 लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसूरपुर। यूनियन बैंक शाखा में आग से करीब 50 लाख के नुकसान का आंकलन किया गया है। बैंक मैनेजर ने मुख्यालय को रिपोर्ट प्रेषित कर दी है। बताया कि कामकाज शुरू होने में चार दिन से अधिक का समय लगेगा।
विज्ञापन

हाईवे स्थित यूनियन बैंक शाखा में बुधवार रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी। रात करीब 10.30 बजे गश्त करती पुलिस ने बैंक से धुआं निकलता देख मैनेजर ललित वाधवा को बुलाकर मेन गेट खुलवाया था, जिसके बाद आग लगने की जानकारी मिली थी। आग में लॉकर रूम को छोड़ बैंक शाखा का समस्त फर्नीचर, कंप्यूटर, एसी व अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया था।
बैंक शाखा प्रबंधक ललित वाधवा ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय को रिपोर्ट भेजकर अग्निकांड में 50 लाख रुपये के नुकसान का आंकलन किया है। बैंक में समस्त मशीनें व कंप्यूटर आदि जलकर नष्ट होने के चलते सामान्य कामकाज शुरू होने में कम से कम चार दिन का समय लगेेगा। इस अवधि में बैंक के लेनदेन संबंधी सभी कामकाज खतौली व मुजफ्फरनगर शाखाओं से किया जाएगा। वहीं, शुक्रवार को बैंक शाखा में सफाई करते हुए सभी जला हुआ सामान बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें