फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में जमीयत उलेमा ने किया समान नागरिक संहिता का विरोध

Thu, 20 Oct 2016 04:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में जमीयत उलेमा ने समान नागरिक संहिता का जबरदस्त विरोध किया है। कहा है कि सरकार को धर्म की आजादी नहीं छीनने देंगे।       
विज्ञापन

खालापार की मस्जिद उमर खां में हुई बैठक में जिला महासचिव करी जाकिर हुसैन ने कहा कि समान नागरिक संहिता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। भारत की सुंदरता यही है कि यहां अलग धर्मों के मानने वाले लोग रहते हैं। सबको अपने धर्म का पालन करने की पूरी आजादी है। सरकार तीन तलाक, बहू विवाह और हलाला के मामले में धर्म की आजादी छीनने की कोशिश कर रही है। कल सरकार जैन समाज को कहेगी कि अपने महात्माओं और मुनियों को वस्त्र धारण कराओ और सिख समाज को कहेगी कि पगड़ी बांधना बंद करो। 
विज्ञापन

अनेकता में एकता ही भारत की सच्ची सुंदरता है। जनपद में मुस्लिम पर्सनल लॉ के हक में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। 11 से 13 नवंबर को मुस्लिम समाज के कई मुद्दों को लेकर अजमेर शरीफ में अधिवेशन होगा। इस दौरान मुफ्ती बिन यामीन, मौलाना अब्दुल खालिद, सभासद नौशाद कुरैशी, अन्नू कुरैशी, इरफान, इकबाल, मआज हसन, कलीम उल्ला, अंजुम कुरैशी, अब्दुल कय्यूम, गुलजार, आदिल जिलानी, साजिद  रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें