फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों की प्रतिभा को समझें, परखे और तराशें: चतुर्वेदी

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के एसडी पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम में मौजूद अतिथिगण। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सीबीएसई के रीजनल ऑफिसर जय प्रकाश चतुर्वेदी ने कहा कि हमें छात्रों में स्थित प्रतिभा को समझना है, परखना है तथा उस प्रतिभा को तराशने की जिम्मेदारी हम अध्यापकों की है।
विज्ञापन

एसडी पब्लिक स्कूल में देहरादून रीजनल ऑफिसर एवं संयुक्त सचिव जय प्रकाश चतुर्वेदी ने सीबीएसई स्कूलों के प्रधानाचार्यों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें छात्रों में स्थित प्रतिभा को समझने, परखने के बाद उसे तराशना है। हमें एक-एक बालक को जीवन में सफल बनाने के लिए सर्वप्रथम उसकी नींव को मजबूत बनाना होगा। उन्होंने छात्रों की गतिविधियों को जानने को ऐतिहासिक चरित्र राजा भोज का उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि देश के भविष्य को उज्ज्वल बनाने में तथा नई शिक्षा नीति के संवर्धन में स्कूलों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। बोर्ड रिजल्ट को उन्नत बनाने के लिए प्रधानाचार्यों को तकनीकी जानकारी दी। उन्होंने द्वितीय सत्र की बोर्ड परीक्षा देने आए छात्रों को प्रत्येक विद्यालयों में एक स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। उन्होंने जनपद के कई विद्यालयों की प्रशंसा करते हुए एसडी पब्लिक स्कूल के प्रयासों की भी सराहना की।
उन्होंने कहा कि आप सब हनुमान हैं आपके अंदर सारी शक्तियाँ विद्यमान हैं। डिप्टी सैकेट्री गोपाल दत्त ने भी विचार रखे। इससे पूर्व विद्यालय में दोनो अधिकारियों का छात्रों ने तिलक लगाकर तथा विद्यालय की डायरेक्टर चंचल सक्सेना एवं प्रधानाचार्या अनीता दत्ता ने पुष्पगुच्छ व पौधा भेंट कर स्वागत किया। मॉ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन हुआ। छात्रा अनन्या द्वारा प्रस्तुत स्वागत नृत्य ने उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया। नन्हे छात्र ईशान ने माउथआर्गन से ‘मेरा जूता है जापानी..’ गीत की धुन प्रस्तुत करके समा बांध दिया। ‘गरबा’ गुजरात का प्रमुख नृत्य है जो वहां की संस्कृति तथा सभ्यता को दर्शाता है, ऐसा ही नृत्य मंच पर प्रस्तुत कर छात्र-छात्राओं ने सबको मोहित कर दिया। छात्र-छात्राओं संस्कृत सामूहिक गान प्रस्तुत किया। मंच संचालन नूपुर गुप्ता ने किया। इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य शिव कुमार शर्मा, इंचार्ज कुमुद गार्गी, मिडिल विंग इंचार्ज गीता मित्तल आदि उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें