फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नावला कट पर अंडरपास का कार्य शुरु

विज्ञापन
मंसूरपुर में नेशनल हाईवे पर नावला कट पर अंडरपास निर्माण के लिए होता पेड़ों का कटान। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
नावला कट पर अंडरपास का कार्य शुरू
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/मंसूरपुर। दिल्ली-दून नेशनल हाईवे के नावला कट पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने अंडरपास का निर्माण होगा। इसके लिए यहां पर हाईवे किनारे खड़े पेड़ों के कटान का काम शनिवार से शुरू हो गया है।
विज्ञापन

मंसूरपुर क्षेत्र में नावला कट पर कोई सर्विस रोड या ओवरब्रिज, अंडरपास नहीं होने से बीते आठ साल में हुए हादसों में करीब 19 लोगों की मौत हो चुकी है। ग्रामीण कई साल से यहां पर सर्विस रोड देने या अंडरपास बनाए जाने की मांग कर रहे थे। विगत वर्ष एनएचएआई ने यहां अंडरपास की मंजूरी दे दी थी। नावला फ्लाई ओवर हेतु एक साइड के पेड़ न कटने की वजह से प्रोजेक्ट का काम रुका हुआ था। अब लॉकडाउन के बाद शनिवार से पेड़ कटने का कार्य शुरू हो गया है। एनएचएआई के परियोजना निदेशक डीके चतुर्वेदी ने बताया कि नावला कट पर अंडरपास का कार्य शुरू हो गया है। जल्द इसे बनवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें