फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: चाचा-भतीजा चलाते थे बाइक चोर गिरोह, सात गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के सात सदस्यों को काली नदी पुल के पास से गिरफ्तार किया है। उनसे छह बाइक बरामद हुई है, इनमें एक बाइक कटी हालत में है। बरामद बाइकों में पांच थाना सिविल लाइन क्षेत्र से चुराई गई थी। गिरफ्तार आरोपियों में बाइक चोरी करने वाला, बिकवाने व खरीदने वाले सभी सदस्य शामिल हैं। इनमें चाचा व भतीजा भी हैं। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस लाइन में एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से शहर में बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ी थी। शहर कोतवाली पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार रितिक रावत (सरगना) बाइक चोरी करने में माहिर है। उसने पुलिस को बताया कि वह चिह्नित कर बाइक चोरी करता है। चोरी की बाइक को अपने खानदानी चाचा अभिषेक उर्फ नोनू को देता है, जो बाइकों का चेसिस नंबर मिटा कर नया चेसिस नंबर प्रिंट कर व बाइक को नया रूप देकर बेचता है। उसने व नोनू ने मोहित, विशाल, वंश, अनमोल, अजहर को बाइक बेची थी।
उन्होंने कहा कि बाइक खरीदने वाले जानते थे कि बाइक चोरी की है और साढ़े चार हजार रुपये तक में बाइक खरीदी थी। मुकदमा दर्ज कर सभी का चालान कर दिया गया। बाइक चोर रितिक की तीन शर्ट भी बरामद की है, जिन्हें पहन कर उसने बाइक चोरी की थी। वह शहर में सात जगह पर सीसीटीवी में दिखाई दिया है।
विज्ञापन

मा के घर रहता था सरगना
गिरफ्तार आरोपी ज्यादा शिक्षित नहीं है। सभी कक्षा आठ से कक्षा बारह तक ही पढ़े है। मुख्य आरोपी रितिक कांधला का निवासी है। वह यहां आदर्श कालोनी में मामा के घर रहता था । महावीर चौक पर एक पैथौलॉजी में दस हजार की नौकरी करता था। यहां बीस दिन पहले आया था।
विज्ञापन

इनकों किया गिरफ्तार-
1- अभिषेक उर्फ नोनू, निवासी मौहल्ला जनकपुरी, थाना सिविल लाइन, मुजफ्फरनगर।
2 रितिक रावत , निवासी मौहल्ला रायजादगान काधंला जनपद शामली, हाल पता आदर्श कालोनी थाना नई मण्डी मुजफ्फरनगर।

3. मोहित, निवासी जट नंगला थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।

4. विशाल, निवासी होली चौक जनकपुरी, थाना सिविल लाइन, मुजफ्फरनगर।

5. वंश , निवासी ग्राम संधावली थाना मन्सूरपुर, मुजफ्फरनगर।

6. अनमोल, निवासी ग्राम कुटेसरा थाना चरथावल, हाल पता शाहबुद्दीनपुर रोड थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर।

7. अजहर, निवासी रामपुरी थाना कोतवाली नगर,मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें