फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: दर्दनाक हादसे में चाचा-भतीजे की मौत, गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक, गांव में पसरा मातम

Mon, 27 Feb 2023 06:53 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : दर्दनाक हादसे में चाचा और भतीजे की मौत हो गई। इसके बाद गांव में गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। वहीं चाचा-भतीजे की मौत से गांव में मातम पसरा है।
विज्ञापन
सड़क हादसा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां मेरठ-करनाल हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसे के बाद मंडवाड़ा गांव में गम का माहौल है। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के मृतकों को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।

विज्ञापन


गांव मंदवाड़ा निवासी इसराइल (50) अपने भतीजे अल्ताफ (28) के साथ बाइक पर सवार होकर बुढ़ाना जा रहा था। मेरठ-करनाल हाईवे पर बाइक में ट्रक की टक्कर लगने से दोनों गंभीर  घायल हो गए। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को हादसे की जानकारी दी गई। 

यह भी पढ़ें: Meerut: बेटा-बेटी एकसाथ बने दरोगा तो गर्व से चौड़ा हुआ किसान का सीना, भाई-बहन ने पिता को किया सैल्यूट
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अस्पताल ले जाते समय रास्ते में घायलों की मौत हो गई। परिजनों ने मृतकों का पोस्टमार्टम नहीं करवाया। परिजनों ने गमगीन माहौल में मृतकों को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। अभी पुलिस को हादसे के संबंध में तहरीर नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें: UP: फेसबुक पर लाइव आईं अर्चना गौतम, प्रियंका गांधी के सलाहकार को बड़ी चुनौती, बोलीं- करवाकर दिखाओ मुझे अरेस्ट

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें