फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: हयात चाइल्ड केयर यूनिट का अनाधिकृत वार्ड सील

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मिमलाना रोड पर संचालित हयात चाइल्ड केयर का अनधिकृत रूप से संचालित वार्ड सील कर दिया। चिकित्सक को नोटिस जारी कर सात बिंदुओं पर जानकारी भी मांगी गई है।
बीयूएमएस चिकित्सक डॉ.जावेद की ओर से मिमलाना रोड पर क्लीनिक संचालित किया जा रहा है। स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट यानी एसएनसीयू संचालित करने की शिकायत पर डिप्टी सीएमओ डॉ.महक सिंह ने चार दिन पहले मौके पर पहुंचकर जांच की थी।
विज्ञापन

क्लीनिक के समीप एक वार्ड संचालित मिला था। जिसमें कुछ बैड पड़े हुए थे। जिस पर सवाल खड़ा करते हुए डिप्टी सीएमओ ने मरीज को भर्ती कर उपचार देने के लिए वार्ड संचालन की अनुमति दिखाने को कहा था। अनुमति न दिखाने पर विभागीय टीम ने वार्ड को सील कर दिया। जबकि नोटिस जारी कर सात अलग-अलग प्रपत्र प्रस्तुत करने को निर्देशित किया।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ ने बताया कि चिकित्सक की डिग्री सही है। लेकिन उनसे मौके पर न मिलने, भर्ती मरीज के चिकित्सकीय एवं बायोमेडिकल वेस्ट के अभिलेख, प्रदूषण एवं अग्निशमन प्रमाण पत्र और सीएमओ कार्यालय में पंजीकरण एवं पंजीकरण के समय उपलब्ध कराए जाने वाले अभिलेखों की मांग की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें