फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिपं प्रत्याशी को लेकर विपक्ष एकराय नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
विपक्ष में जिपं अध्यक्ष पर नहीं बन पा रही एकराय
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी को लेकर विपक्ष एकराय नहीं है। रालोद से चुनाव जीते अंकित बालियान पार्टी पर चुनाव लड़ने के लिए दबाव बना रहे हैं। सपा जिलाध्यक्ष ने साफ कर दिया है कि वह किसी भी कीमत पर सतेंद्र बालियान का समर्थन नहीं करेंगे।
जिला पंचायत के चुनाव में भाजपा डॉ. वीरपाल निर्वाल को अपना प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। मजबूत होने के बाद भी विपक्ष अपना प्रत्याशी अभी तक घोषित नहीं कर पाया है। प्रत्याशी को लेकर विपक्ष एक राय नहीं है। विपक्ष के प्रत्याशी के रूप में सतेंद्र बालियान का नाम उछलने के बाद रालोद से चुनाव जीते अंकित बालियान सामने आ गए हैं और पार्टी पर खुद को प्रत्याशी घोषित करने का दबाव बना रहे हैं। एक दिन पहले अंकित बालियान के घर पर गांव गढ़ी नौआबाद में रालोद नेताओं की बैठक हो चुकी है। इस बैठक में पूर्व मंत्री योगराज सिंह, पूर्व विधायक राजपाल बालियान, पूर्व विधायक नवाजिश आलम सहित कई नेता शामिल हुए। रालोद अभी तक यह तय नहीं कर पा रहा है कि चुनाव किसे लड़ाया जाए। रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने बताया कि पार्टी हाईकमान को जिले की परिस्थितियों से अवगत करा दिया गया है। प्रत्याशी का निर्णय हाईकमान करेगा। गठबंधन प्रत्याशी की घोषणा शीघ्र होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि विपक्ष की जीत होगी। सपा के पास चार जिला पंचायत सदस्य हैं। एक सदस्य कांग्रेस के हरेंद्र मलिक के पास है। छह आजाद समाज पार्टी के हैं। तीन रालोद के हैं और अन्य निर्दलीय है। सपा किसी भी कीमत पर केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान के तहेरे भाई सतेंद्र बालियान को समर्थन नहीं करेगी। विपक्ष का प्रत्याशी इनसे अलग होगा। अब देखना यह है कि विपक्ष एकजुट होकर चुनाव लड़ने को कब अपना प्रत्याशी घोषित करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें