फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoband: नूपुर शर्मा को सुप्रीम कोर्ट की फटकार का उलमा ने किया स्वागत, बोले- गिरफ्तारी के बाद की जाए कड़ी कार्रवाई

Sat, 02 Jul 2022 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

सुप्रीम कोर्ट द्वारा भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा को फटकार लगाए जाने का उत्तर प्रदेश के देवबंद में जमीयत उलमा-ए-हिंद सहित अन्य उलमा ने स्वागत किया है।
विज्ञापन
देवबंद। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट द्वारा भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा को फटकार लगाए जाने का उत्तर प्रदेश के देवबंद में जमीयत उलमा-ए-हिंद सहित अन्य उलमा ने स्वागत किया है। साथ ही उलमा ने सरकार से नूपुर शर्मा को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


शुक्रवार को जमीयत उलमा-ए-हिंद के जिला महासचिव जहीन अहमद ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का नूपुर शर्मा को कड़ी फटकार लगाना स्वागत योग्य है। सुप्रीम कोर्ट पर हमें पहले से पूरा भरोसा है।

सुप्रीम कोर्ट ने माफी मांगने समेत जो आदेश दिए हैं वह बिल्कुल ठीक हैं। हमारी मांग है कि कोर्ट और सरकार नूपुर शर्मा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी कराए। जहीन अहमद ने कहा कि उदयपुर में हुई घटना गलत है। ऐसी घटनाओं की हम कड़ी निंदा करते हैं।
विज्ञापन


जमीयत दावतुल मुसलीमीन के संरक्षक व प्रसिद्ध आलिम मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने कहा कि मुल्क में इस वक्त भाईचारे, विकास, उन्नति और रोजगार की सबसे ज्यादा जरूरत है। मुल्क में धार्मिक भावनाओं को भड़काने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी ही चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें