फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली में टायर के गोदाम में लगी आग, लाखों रुपयों का नुकसान

Thu, 06 Oct 2016 04:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
टायर के गाेदाम में आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 मुजफ्फरनगर के खतौली में रबर के टायरों के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की गाड़ी को बुलाया। आग बुझाते हुए फायर ब्रिगेड का पानी तक खत्म हो गया था। आग लगने से लाखों रुपयों का नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन


मोहल्ला इस्लामनगर निवासी भूरा कबाड़ी का काम करता है। कबाड़ी का गोदाम पॉश दयालपुरम कालोनी में गोदाम है। बुधवार रात करीब 9 बजे अचानक गोदाम में आग लग गई। गोदाम से बाहर निकली आग लपटें और धुएं को देखकर आसपास के मकानों में रहने वाले लोगों में अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते आग पूरे गोदाम में फैल गई और उसमें रखे टायर धूं-धूंकर जलने लगे। कालोनी के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ी को बुलाया। 

दमकल कर्मी आग बुझाने लगे। आग अभी तक पूरी तरह से बुझ भी नहीं सकी थी कि फायरब्रिगेड की गाड़ी का पानी खत्म हो गया। दमकल कर्मी गाड़ी लेकर पानी भरने के लिए चले गए। देर रात तक आग नहीं बुझ सकी थी। 
विज्ञापन


आग से आसपास के मकानों तक को खतरा बन गया है। पुलिस आग बुझाने के भरसक प्रयास में जुटी रही। पता चलने पर गोदाम मालिक भी मौके पर पहुंच गए थे। आग से गोदाम में लाखों रुपयों का नुकसान बताया गया है। आसपास रहने वाले लोग भी अपने मकानों के नुकसान का आंकलन करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें