फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर हादसे में दो युवकों की मौत, दो घायल

विज्ञापन
छपार क्षेत्र में हाईवे पर बढ़ेडी चौराहे के निकट पेड से टकराई कार, इस हादसे में दो युवकों की मौत हो ? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
हाईवे पर हादसे में दो युवकों की मौत, दो घायल
विज्ञापन

छपार/ मुजफ्फरनगर। दिल्ली-दून नेशनल हाईवे पर तेज गति से आ रही कार बाइक को बचाने में अनियंत्रित होकर डिवाइडर को पार कर दूसरी साइड में पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार चार युवक घायल हो गए। जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो को गंभीर अवस्था में मेरठ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक हरियाणा के जनपद गुरुग्राम निवासी चार युवक गंगा स्नान के लिए हरिद्वार गए थे। शनिवार शाम चारों युवक कार से हरिद्वार से लौट रहे थे। छपार थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे के बढेड़ी चौराहे के निकट एक बाइक सवार को बचाने में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी साइड में पेड़ से टकरा गई। कार की गति काफी तेज थी। कार के परखचे उड़ गए। कार सवार 24 वर्षीय ललित पुत्र विजय शर्मा, 21वर्षीय लक्ष, मोहित पुत्र सुदर्शन डागर व धनराज पुत्र जयभगवान यादव घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान ललित और लक्ष की मौत हो गई, जबकि धनराज और मोहित को मेरठ रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि युवकों के पास मिली आईडी और मोबाइल फोन से उनकी पहचान हो सकी। युवकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें