भोपा। छह दिन पूर्व दो बाइकों की सीधी टक्कर में दोनों ओर से घायल हुए दो युवकों की उपचार के दौरान मौत हो गई। दो मृतक अलग-अलग गांव के रहने वाले थे। मेरठ के प्राइवेट अस्पताल में उपचार चल रहा था। पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया।
थाना क्षेत्र के गांव तिस्सा अलीपुरा निवासी शोभित (19) गांव के ही अपने दोस्त छोटू के साथ मुजफ्फरनगर से बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था। उधर, थाना क्षेत्र के गांव रहकडा निवासी शिवा (20) अपने छोटे भाई शिवम के साथ बाइक पर सवार होकर भोपा बाजार से सामान खरीदकर घर लौट रहा था।
विज्ञापन
जैसे ही दोनों बाइक सवार सत्संग भवन और रहकड़ा पुलिया के बीच पहुंचे तो दोनों की बाइक में भिड़ंत हो गई। बाइक सवार चारों युवक घायल हो गए। गंभीर हालत के चलते शिवा और शोभित को उपचार के लिए मेरठ ले जाया गया।
अलग-अलग अस्पतालों में उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। शोभित के परिवार में पिता अंग्रेज, माता मौसम, भाई रोहित, रवि, सिद्धांत है, जबकि शिवा के परिवार में पिता विजय पाल, छोटा भाई शिवम और छोटी बहन अंजलि है। सीओ भोपा राधा रमन ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया गया है। इस संबंध में किसी भी ओर से कोई प्रार्थना पत्र अभी नहीं दिया गया है।