फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आकर दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट की चपेट में आकर दो युवकों की मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र में दो स्थानों पर करंट लगने से दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवकों के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामपुरी निवासी अंकित (30) शनिवार रात घर पर ही था। इसी दौरान वह बिजली संबंधी कोई काम करने लगा, जिससे उसे करंट लग गया। जब तक परिजन उसकी जान बचाने का प्रयास करते, युवक की मौत हो गई। पीड़ित परिजन युवक को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव लेकर घर लौट गए। उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के ही शहाबुद्दीनपुर रोड निवासी दीन मोहम्मद (30) भी अपने घर में बिजली संबंधी कोई काम करते हुए करंट की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गया। परिजन उसे भी जिला अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। दीन मोहम्मद के परिजन भी शव को बिना किसी कार्रवाई के घर ले गए। शाम के समय दोनों युुवकों के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

हाईवे पर हादसे में युवक की मौत
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में हाईवे स्थित पचेंडा बाईपास पर रविवार दोपहर एक युवक सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मारकर कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल युवक को जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान गांव पचेंडा कलां निवासी नीटू के रूप में हुई है, जिसके शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें