उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक डीसीएम ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसे के बाद डीसीएम संचालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
भौराकला थाना क्षेत्र के गांव शिकारपुर निवासी कोल्हू संचालक प्रवीण सैनी व काला कश्यप मंगलवार को किसी काम से बाइक पर मुजफ्फरनगर आए थे। मंगलवार देर शाम मुजफ्फरनगर से लौटते समय जैसे ही शाहपुर में गुड मंडी के सामने पहुंचे तो सामने से आ रही डीसीएम ने बाइक को टक्कर मारकर दोनों युवकों को कुचल दिया। इनमें प्रवीण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि काला कश्यप को सीएचसी ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
यह भी पढ़ें: बिजनौर: संविदाकर्मी ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिजनों ने सड़क पर शव रखकर किया हंगामा, ये है मामला
उधर, घटना की जानकारी लगने पर दोनों मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/