बुढ़ाना। ग्रीन पब्लिक स्कूल बुढ़ाना की बस की टक्कर से उमरपुर गांव में गली के बीच दो साल का मासूम घायल हो गया। गंभीर अवस्था में बालक को शाहपुर चिकित्सालय ले जाया गयाए यहां से मेरठ चिकित्सालय ले जाते समय रास्ते में बच्चे की मौत हो गई। हादसे से ग्रामीणों में रोष है।
स्कूल की बस शनिवार सुबह करीब आठ बजे उमरपुर गांव की गली से गुजर रही थी। इसी दौरान तेज गति से जा रही स्कूल की बस ने दो साल के केशव को टक्कर मार दी। बस बच्चे को कुचलते हुए चली गई। मासूम गंभीर रूप घायल हो गया। हादसे के बाद चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया। आननफानन में परिजन केशव को पीएचसी शाहपुर में ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बालक को मेरठ के लिए रेफर कर दिया। मेरठ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर बस को कब्जे में लिया। घटना की तहरीर मृतक के दादा श्यामलाल ने कोतवाली में दी। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। संवादड