फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पहलवानों ने प्रथम स्थान हासिल किया

विज्ञापन
जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहलवान अपने कोच के साथ । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर, शाहपुर। जिला स्तरीय जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में अमर नायक स्पोर्ट्स एकेडमी के दो पहलवानों ने प्रथम स्थान हासिल किया है। विजेता पहलवान प्रदेश स्तरीय जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

कस्बे की अमर नायक स्पोर्ट्स एकेडमी के कुश्ती कोच प्रवीण कुमार ने बताया कि 16 मार्च को बुढ़ाना में कुलदीप स्पोर्ट्स एकेडमी में आयोजित जिला स्तरीय जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में शाहपुर की अमर नायक स्पोर्ट्स एकेडमी के पहलवान विकास बालियान ने 61 किग्रा व विकास मलिक ने 79 किग्रा फ्री स्टाइल कुश्ती में अपना दमदार प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल किया है। विजेता दोनों पहलवानों का चयन प्रदेश स्तरीय जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता के लिए किया है। चयनित दोनों पहलवान 21 मार्च से बुढ़ाना में आयोजित तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें