फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महिलाएं चक्कर खाकर सड़क पर गिरीं

विज्ञापन
7-जानसठ में चक्कर खाकर गिरी महिलाओं को रिक्शा में बैठाकर उनके घर भिजवाते दरोगा। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
दो महिलाएं चक्कर खाकर सड़क पर गिरीं
विज्ञापन

जानसठ। गांव से बाजार में सामान लेने आ रही दो महिलाएं अचानक चक्कर खाकर सड़क पर गिर पड़ीं। महिलाओं को चोटें भी लगी। मौके पर पहुंचे दरोगा ने इंसानियत का परिचय देते हुए दोनों महिलाओं को रिक्शा में बैठाकर उनके घर भिजवाया।
विज्ञापन

गांव तालड़ा निवासी दूसरे वर्ग की दो महिलाएं बृहस्पतिवार की सुबह सामान लेने के लिए कस्बे में आ रही थी। अचानक महिलाएं चक्कर खाकर सड़क पर गिर पड़ीं। सड़क पर गिरने से महिलाओं के हाथ व पैरों में चोटें भी लगी। महिलाओं को वहां से गुजरने वाले लोगों ने सड़क से उठाकर बैठाया। इस दौरान लोगों की भीड़ एकत्र हो गई थी। इसी दौरान दरोगा चंद्रसेन सैनी वहां पर पहुंचे। दरोगा ने महिलाओं से उनके नाम व पता पूछा। इसके बाद दरोगा ने तुरंत रिक्शा को मंगवाया और दोनों महिलाओं को ई-रिक्शा में बैठाया। इसके बाद चालक से दोनों महिलाओं को उनके घर पर छोड़ने को कहा। चालक महिलाओं को लेकर उनके गांव चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें