फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पंजाब किसान आंदोलन से प्रभावित दो ट्रेनें रहीं रद्द

Sat, 30 Sep 2023 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- कई ट्रेनें निर्धारित समय से नहीं चल सकीं, यात्रियों को उठानी पड़ी परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन से प्रभावित दो एक्सप्रेस ट्रेनें शुक्रवार को रद्द रहीं। जबकि दूसरे मार्ग पर चलने वाली दो अन्य ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी विलंब से चलीं। जिस कारण यात्री परेशान रहे।
पंजाब में किसान आंदोलन चलने के कारण बृहस्पतिवार शाम को जेसलमेर से जम्मू तवी जाने वाली शालीमार एक्सप्रेस को रात में डेढ़ घंटे तक रोहाना में रोकना पड़ा था। बाद में यह ट्रेन रवाना की गई थी। इसी आंदोलन से प्रभावित होकर शुक्रवार सुबह जम्मू तवी से जेसलमेर वाया मुजफ्फरनगर होकर जाने वाली शालीमार एक्सप्रेस व जालंधर से दिल्ली जाने वाली सुपर एक्सप्रेस ट्रेन शुक्रवार को रद्द रही। इसके अलावा बृहस्पतिवार रात में मुंबई से अमृतसर जाने वाली फ्रंटियर मेल ट्रेन भी नहीं आई।
विज्ञापन

उधर, ऋषिकेश से उड़ीसा व उड़ीसा से ऋषिकेश आने व जाने वाली उत्कल ट्रेन भी अपने समय से एक एक घंटा विलंब से चली। बताया गया कि जेसलमेर से जम्मू तवी शाम को मुजफ्फरनगर से होकर जाने वाली शालीमार ट्रेन अपने समय पर पहुंच गई थी और मंजिल के लिए रवाना भी हो गई।
विज्ञापन

-
आनंद देव मिश्र बने शाहपुर थाना प्रभारी

मुजफ्फरनगर। शाहपुर थाना प्रभारी विनय शर्मा को गैर जनपद के लिए रिलीव कर
एसएसपी संजीव सुमन ने विशेष जांच प्रकोष्ठ प्रभारी आनंद देव मिश्रा को शाहपुर थाना प्रभारी बनाया है। उधर मुरादाबाद एसपी जीआरपी ने मुजफ्फरनगर जीआरपी थाना प्रभारी संजय कुमार यादव का तबादला एसएसआई सहारनपुर जीआरपी पद पर कर दिया है। उनके स्थान पर बरेली जीआरपी थानाध्यक्ष संदीप कुमार को प्रभारी बनाया है।

पंकज ऐरन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें