फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो चोर दबोचे, नकदी समेत कई लाख का माल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने दुकानों और मकानों में चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। सीओ ने बताया कि गिरोह के सदस्य रात में कार से घूमते थे और मौका देेकर चोरी करता था। गिरफ्तार चोरों के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज आरोपियों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन

सीओ नई मंडी हिमांशु गौरव, मंडी कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शनिवार रात में चेकिंग के दौरान गांव लड़वा जानसठ निवासी शाकिर, मीरापुर थाने के पीछे रहने वाले सोनू उर्फ आसकीन को दो तमंचों के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे चोरी के इरादे से घूम रहे थे। वह चोर गिरोह के सदस्य हैं। उन्होंने 12 फरवरी को कूकड़ा बंसल प्रोविजन स्टोर की पिछली खिड़की तोड़कर वहां से सामान व नकदी चोरी की थी।
12 अप्रैल की रात में भोपा रोड स्थित सेनेटरी टाइल्स पंपस की दुकान की छत काटकर चोरी की थी। सीओ ने बताया कि इन दोनों चोरी की घटनाओं का काफी माल, 1.70 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार दोनों युवक शातिर चोर है। वह पूर्व में भी जेल जा चुके है। शाकिर पर दौराला, गागलहेड़ी सहारनपुर, मवाना, कंकरहेड़ा थानों में एक दर्जन व सोनू पर मीरापुर, रामराज, मवाना आदि थानों में 13 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें