चोरी की बाइकों के साथ पकड़े दो किशोर
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना मोड़ चौकी पुलिस ने रविवार सुबह चेकिंग के दौरान शाहपुर रोड पर चोरी की दो बाइकों के साथ दो किशोरों को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें बाल संरक्षण गृह भेज दिया गया है।
शहर कोतवाली पुलिस की बुढ़ाना मोड़ चौकी पुलिस रविवार सुबह मतदान के मद्देनजर शाहपुर मार्ग स्थित रजबहे की पुलिया पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो संदिग्ध बाइकों पर आते किशोर उम्र लड़कों को रोका गया। एसआई ने बताया कि पूछताछ में दोनों नाबालिग निकले, जिनके पास से बरामद दोनों बाइकें चोरी की पाई गईं। इनमें से एक बाइक सात जनवरी को मोहल्ला प्रेमपुरी से चोरी की गई थी, जिसकी रिपोर्ट बाइक मालिक सोनू वर्मा ने शहर कोतवाली में दर्ज कराई थी। एसआई ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें बाल संरक्षण गृह भेज दिया गया है।