फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: भैंसा-बुग्गी भिड़ने पर दो पक्षों में जमकर संघर्ष, चार लोग घायल, मेला देखकर लौट रहे थे ग्रामीण

Fri, 13 Mar 2020 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में जानसठ के गांव तिसंग से मेला देखकर लौट रहे ग्रामीणों की भैंसा बुग्गी आपस में टकरा गई गई। जिसको लेकर ग्रामीणों में संघर्ष हो गया। मारपीट में चार लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


गांव मनफोड़ा के ग्रामीण गांव तिसंग के मेला से भैंसा बुग्गी में बैठकर वापस गांव लौट रहे थे। रास्ते में गांव के ही दूसरे ग्रामीणों की भैंसा बुग्गी से टक्कर हो गई। भैंसा बुग्गी के टकराने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद संघर्ष हो गया। हमले में एक पक्ष से शुभम पुत्र देवेश एवं विनय पुत्र कृष्णवीर और दूसरे पक्ष से कपिल पुत्र महकार एवं देवेंद्र पुत्र विक्रम घायल हो गए। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से काफी लोग एकत्र हो गए। पुलिस ने भीड़ को लाठियां फटकार कर खदेड़ा।

यह भी पढ़ें: मेरठ: घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला, तोड़फोड़-फायरिंग, गांव में सांप्रदायिक तनाव
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है। इस मामले में दस लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिसमें एक पक्ष से देवेंद्र, कपिल, हर्षित, सिद्धार्थ, मयंक और दूसरे पक्ष से शुभम, विनय, गौरव, प्रिंस, सोनू को नामजद कराया है। पुलिस ने नामजद आरोपी विनय, शुभम, कपिल, देवेंद्र को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें