फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: दो सगी बहनों को प्रेम जाल में फंसाया, एक की बनाई अश्लील वीडियो

Fri, 23 Feb 2024 11:33 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बेटियों को युवकों के परेशान करने के कारण पिता ने दो साल पहले कर ली थी आत्महत्या
विज्ञापन

- महिला ने थाने में तहरीर देकर युवकों पर कार्रवाई की मांग की

संवाद न्यूज एजेंसी
भोपा। महिला ने गांव के ही गैर समुदाय के दो युवकों पर उनकी दो बेटियों को परेशान करने का आरोप लगाया है। आरोपी एक युवक ने उनकी एक बेटी की अश्लील वीडियो भी बनाई हुई है। महिला ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बेटियों को युवकों के परेशान करने के कारण उनके पति ने दो साल पहले आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने तहरीर लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के ही गैर समुदाय के एक युवक ने किसी तरह उनकी नाबालिग बेटी का मोबाइल नंबर प्राप्त कर लिया। उसे प्रेम जाल में फंसा कर व्हाट्सएप पर बात करने लगा। युवक ने अपने एक अन्य साथी को महिला की दूसरी बेटी से बात करानी शुरू कर दी। यह सिलसिला काफी समय से चला आ रहा है। विरोध करने पर भी युवक नहीं माने तब महिला के पति ने दो साल पहले लोक लिहाज के चलते आत्महत्या कर ली थी और एक सुसाइड नोट छोड़ा था जो परिजनों के पास अब भी सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी एक युवक ने महिला की एक बेटी की अश्लील वीडियो क्लिप भी बनाई है। आरोपी युवक अब भी परेशान कर रहे हैं। इससे परिवार दहशत में है। इस मामले में महिला ने तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। उधर, थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह का कहना है कि अश्लील वीडियो का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। पीड़ित महिला ने तहरीर देकर कहा कि कि दो युवक उनकी बेटी की शादी में व्यवधान पैदा कर रहे है। परिवार को जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें