फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के खेत में दो अजगर निकले

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान के खेत में दो अजगर निकले
विज्ञापन

मोरना। किसान के खेत में दो अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने वन विभाग के कर्मचारियों को सूचना दे दी है। वनकर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर दोनों अजगरों को पकड़ लिया और वन्य जीव अभ्यारण्य में जाकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

गांव टंढेड़ा निवासी रणबीर सिंह ने बताया कि गांव के जंगल में संतोष पुत्र आशाराम के खेत हैं। गन्ने के खेतों में मजदूर गन्नों की छिलाई कर रहे थे। अचानक गन्ने के खेत के अंदर से दो अजगर निकलते देख मजदूर वहां से शोर मचाते हुए चले गए। शोर सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान व मजदूर खेतों में पहुंचे। खेत मालिक ने वन विभाग कर्मचारियों को दो अजगर निकलने की सूचना दी। सूचना पर मीरापुर वन रेंज के वन रक्षक प्रहलाद सिंह व गयूर अली मौके पर पहुंचे। इन वन कर्मियों ने घंटों मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से दोनों अजगरों को पकड़ लिया। वन रक्षक प्रहलाद ने बताया कि दोनों अजगरों को वन अभ्यारण्य में गंगा खादर क्षेत्र में छोड़कर वन अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें