फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में दो इनामी बदमाश घायल

विज्ञापन
पुरकाजी अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया मुठभेड़ में घायल बदमाश - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुठभेड़ में दो इनामी बदमाश घायल
विज्ञापन

पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। पुलिस से मुठभेड़ में 15- 15 हजार के इनामी दो बदमाश घायल हो गए। मौके से एक गोवंश व गोकशी में प्रयोग होने वाले उपकरणों सहित छोटा हाथी व तमंचे बरामद किए हैं। सीओ सदर कुलदीप कुमार भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सुभाष गौतम ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ लोग गोकशी करने के उद्देश्य से एक छोटा हाथी गाड़ी में एक गोवंश को लेकर जंगल की तरफ जा रहे हैं। पुलिस ने सोनाली नदी पर चेकिंग की। इसी दौरान एक छोटा हाथी गाड़ी गांव शेरपुर की तरफ से आता दिखाई दिया, जिसे सोनाली पुल पर रुकने का इशारा किया, तो चालक ने गाड़ी को जंगल की तरफ मोड़ दिया। पुलिस द्वारा पीछा किया गया तो जंगल में कच्चे रास्ते होने के कारण उनकी गाड़ी फंस गई। गाड़ी चालक व उसके दो साथी गाड़ी से नीचे उतर कर पुलिस पर फायर करते हुए भागने लगे। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो पैर में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। जबकि तीसरा व्यक्ति जंगल के रास्ते फरार हो गया। घायलों ने अपने नाम फारुख व बिलाल, निवासीगण गांव भूराहेड़ी बताए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि उनके पास से दो तमंचे, कारतूस, छुरा, कुल्हाड़ी, एक जिंदा गौवंश, एक टाटा एस आदि बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त दोनों आरोपी पूर्व से ही थाना पुरकाजी के दो मुकदमों में वांछित चल रहे थे। दोनों पर 15- 15 हजार रुपए का इनाम घोषित है।

पुरकाजी अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया मुठभेड़ में घायल बदमाश- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें